चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में केमिकल हादसा, 7 छात्राएं व एक शिक्षिका बेहोश।

चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में केमिकल हादसा, 7 छात्राएं व एक शिक्षिका बेहोश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

चंपावत।
लोहाघाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार को प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राओं के प्रयोग के समय ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बोतल फटने से जहरीली गैस फैल गई, जिसकी चपेट में आकर सात छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल* *चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!* *छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों द्वारा सभी प्रभावितों को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के अनुसार मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खांसी और चक्कर आने की शिकायत है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छपेली लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर झूमे दर्शक।

बीमार पड़ने वालों में शिक्षिका शैलजा तथा छात्राएं गरिमा, निकिता, गुंजन, काजल, दिया, संजना और शिवानी शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. राकेश जोशी, डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. रितु की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी ने जीता ग्रामीणों का भरोसा, बुजुर्गों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

घटना के बाद पॉलिटेक्निक प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रयोगशाला में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर समीक्षा की जा रही है। हादसे से पूरे संस्थान में हड़कंप का माहौल है।