रामनगर की बेटी श्रेया नेगी ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर की बेटी श्रेया नेगी ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
डी.डी. छिम्वाल कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी की होनहार क्रिकेटर श्रेया नेगी का चयन अंडर-19 बालिकाओं की राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। श्रेया एम.पी. इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा हैं और बसई निवासी देवेंद्र सिंह नेगी की पुत्री हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “रातों-रात तस्करी की कोशिश नाकाम, खैर के साथ दो आरोपी दबोचे”।

एकेडमी के कोच मो. इसरार अंसारी ने बताया कि श्रेया दाएं हाथ की ऊपरी क्रम की बल्लेबाज एवं ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने नैनीताल जनपद की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऋषिकेश में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  589 जनसेवा शिविरों से 4.6 लाख नागरिक लाभान्वित, ‘जन-जन के द्वार’ अभियान सफल”

अंडर-19 बालिकाओं की यह राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 01 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

श्रेया के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर डी.डी.सी.एम. स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा छिम्वाल, नीरज छिम्वाल, अतुल छिम्वाल, दीपक शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, फुटबॉल कोच जितेंद्र बिष्ट, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम, भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों तथा कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए श्रेया को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में क्रिकेट उत्सव: उजालिकोट ने नगला तराई को हराकर जीता स्व. मनीष चंद स्मृति टूर्नामेंट”

एम.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, व्यायाम शिक्षिका प्रकाश रावत सहित समस्त विद्यालय परिवार ने श्रेया की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।