मुख्यमंत्री से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट, पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन : मुख्यमंत्री धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट, पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन : मुख्यमंत्री धामी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा

मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पत्रकार समाज व सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। मीडियाकर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने पत्रकारों से राज्य के विकास में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  व्यय-वित्त समिति बैठक: खेल, पर्यटन और आधारभूत परियोजनाओं को मंजूरी।

इस दौरान प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में भी प्रेस क्लब को मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का सहयोग मिलता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलने की उम्मीद है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा एवं मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी सहित कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, वीरेंद्र डंगवाल, मनोज जयाडा, हरीश थपलियाल एवं मनवर सिंह रावत उपस्थित रहे।

— सूचना एवं लोक संपर्क