कोसी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर–ट्रॉलियां पकड़ी गईं।

कोसी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर–ट्रॉलियां पकड़ी गईं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर।
कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 15 जनवरी 2026 को उपप्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन एवं उनकी उपस्थिति में बंजारी प्रथम गेट, कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनन करते हुए दो ट्रैक्टर–ट्रॉलियां मौके पर पकड़ी गईं। पकड़े गए वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु गुलजारपुर चौकी में सुरक्षित रूप से खड़ा कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।