शीतलहर का असर: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद।

ख़बर शेयर करें -

शीतलहर का असर: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल।
जनपद नैनीताल में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र में संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को आगामी दो दिनों के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक ठंड, घना कोहरा और गिरते तापमान को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया है कि बंदी की अवधि में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या आंगनबाड़ी गतिविधियां संचालित न की जाएं। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है, जिस कारण प्रशासन आगे भी स्थिति की समीक्षा करेगा।