राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में उत्तराखंड का दबदबा, 23 पदकों के साथ किया शानदार प्रदर्शन।
उधम सिंह राठौर – प्रधाम सम्पादक
द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जयपुर (राजस्थान) के सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक अपने नाम किए।
इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राज्यों के अलावा सर्विसेज टीम, सीआरपीएफ, साई सेंटर ताइक्वांडो कोचिंग सेंटर की टीमें भी शामिल रहीं, जिसके बावजूद उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई।
उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं महासचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन के सदस्य श्री प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि उत्तराखंड टीम ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे—
सब जूनियर वर्ग:
प्रनील बिष्ट (कांस्य), अंशिका बिष्ट (स्वर्ण), साक्षी रयाल (कांस्य), दिव्यांशी (कांस्य)
कैडेट वर्ग:
मयंक सिंह गैरा (कांस्य), अनमोल अगारी (कांस्य), राहुल (रजत), प्रांजल बिष्ट (रजत)
जूनियर वर्ग:
जयंत साउद (स्वर्ण), दिनेश कुमार टम्टा (कांस्य), आयुष्मान शर्मा (रजत), आस्था जोशी (रजत), यशिका तिवारी (स्वर्ण)
सीनियर वर्ग:
मानवी रावत (कांस्य), प्रियंशी बोहरा (स्वर्ण), मानसी (कांस्य)
किड्स 07–08 वर्ष वर्ग:
रुद्र प्रताप सिंह, अनंतविजय दीक्षित, ग्रेसी, मानस्वी वर्मा (स्वर्ण),
आदित खरकवाल (रजत), हितांश उपाध्याय (स्वर्ण)
किड्स 09–10 वर्ष वर्ग:
प्रियंशी पुरोहित (स्वर्ण)
उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम में कुल 88 सदस्य शामिल रहे। टीम कोच के रूप में कमल कुमार बिष्ट (अल्मोड़ा), किशोर कुमार (बागेश्वर), लतिका भंडारी (नैनीताल), मयंक दीक्षित (देहरादून), काजल कांडपाल (अल्मोड़ा), प्रदीप कुमार जोशी (अल्मोड़ा) तथा उमर सिद्दीकी (देहरादून) के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास दोनों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।


