गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, 150 वर्ष पूर्ण होने पर दिया एकता-राष्ट्रभक्ति का संदेश।

ख़बर शेयर करें -

गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, 150 वर्ष पूर्ण होने पर दिया एकता-राष्ट्रभक्ति का संदेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरक नारा रहा है, जिसे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने संगीतबद्ध कर एकता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बना दिया। उन्होंने कहा कि हजारों कंठों से एक साथ गूंजता वंदे मातरम् केवल स्वर नहीं, बल्कि हृदय, विचार और संकल्पों को एक करता है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के मंदिर में नियमों की बलि! परीक्षा के बीच सरकारी कॉलेज में प्राइवेट अस्पताल का अवैध कब्जा।

संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानून नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब है। विविधताओं के बावजूद भारत का विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बने रहना इसकी शक्ति का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण पर सख्त सरकार, एक हफ्ते में विभागीय एक्शन प्लान।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। डिजिटल इंडिया, यूपीआई, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक कल्याण योजनाओं से विकास को नई गति मिली है।

उत्तराखंड सरकार के कार्यों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून लागू किए गए हैं। अब तक 11 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है तथा पिछले साढ़े चार वर्षों में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंदन चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और सरकार देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक  खजान दास, श्रीमती सविता कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।