दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

बाजपुर- यहां घर में घुसकर जबरन एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के मुताबिक एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती से गाली गलौज व उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस चौकी दोहरा के अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक बीती 15 अप्रैल को दिन में वह अपने घर में अकेली थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर ढिलाई नहीं चलेगी, 30 दिन से लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान के निर्देश।

 

युवती का आरोप है कि इसी दौरान दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। इतना ही नहीं उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर नामजद आरोपी को महेशपुरा विक्रम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम सिंह को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *