डीजे बंद कराने के विवाद में ताऊ ने अपनी नाबालिग भतीजी पर तलवार से किया हमला।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय सह- सम्पादक

किच्छा-नामकरण कार्यक्रम के दौरान डीजे बजा तो घर में ही हंगामा हो गया। डीजे बंद कराने के विवाद में ताऊ ने अपनी नाबालिग भतीजी पर तलवार से हमला कर दिया ।‌जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती होने के लिए जिदोजहाद करनी पड़ी ।

 

किच्छा के एक गांव किशनपुर निवासी एक युवती ने बताया कि 11 मई को उसके ताऊ के घर में नामकरण का कार्यक्रम था।आयोजन में लाइट और डीजे बजाने के लिए बिजली कनेक्शन ताऊ के घर से भतीजी ने ले लिया था। काकी ताऊ और उसके बेटे आपस में ही दारू पीकर भिड़ गए तो उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। आरोप है कि इस पर ताव और उसके दो बेटे उनके घर में घुसे और दो बहनों और एक भाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया ।गंभीर हालत में नाबालिक को किच्छा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष लोक अदालत 2026 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

जहां तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया ।जहां पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस केस बताते हुए घायल को भर्ती करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद एक अधिवक्ता जुगल बल्लभ गोस्वामी और प्रमोद कुमार के हस्तक्षेप के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। नाबालिक की बहन ने बताया कि उसने इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। उसने कहा कि परिवार का आरोपितो से जान माल का खतरा बना हुआ है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस मामले के दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *