मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चौला थाना क्षेत्र के गांव पचौता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मेले में गई 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, खाईबाड़ी करते आरोपी दबोचा

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अपने परिजनों के साथ पचौता गांव में आयोजित मेले में गई थी। इसी दौरान कार में सवार दो युवकों ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद आरोपी उसे पास के जंगल में ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।

पीड़िता के अनुसार जंगल में पहले से मौजूद दूसरी गाड़ी में सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। सुनसान इलाके में दो आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

उधर, जब काफी देर तक छात्रा मेले में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद छात्रा जंगल में अर्द्धबेहोशी और लहूलुहान हालत में मिली। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का कहर! पंच केदार के कल्पेश्वर नाथ मंदिर में भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा।

पीड़िता ने आरोपियों की पहचान दीपांशु यादव निवासी सराय दूल्हा, प्रिंस यादव निवासी बमहैटा गाजियाबाद और सुनील यादव निवासी पचौता के रूप में की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kj
tara