रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पर्यटन नगरी रामनगर में होटलों और रिसॉर्ट्स में नियमों के पालन की जांच के लिए प्रशासन ने बड़ा संयुक्त अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम ने ढिकुली क्षेत्र के कई रिसॉर्ट्स में छापेमारी कर दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

 

 

 

इस जॉइंट ऑपरेशन में पर्यटन विभाग, फायर विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, जीएसटी विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान नदिया पड़ाव होटल में सभी दस्तावेज और मानक पूरे पाए गए। वहीं कंट्री इन में पुलिस वेरिफिकेशन और पर्यटन विभाग के कुछ नियम पूरे नहीं पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

सबसे अधिक खामियां चिरईया रिसोर्ट में पाई गईं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि रिसोर्ट में पॉल्यूशन, फूड सेफ्टी, फायर सेफ्टी, पुलिस वेरिफिकेशन, जीएसटी और एसटीपी से जुड़े कई मानकों का पालन नहीं किया गया था। संबंधित विभागों ने रिसोर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए चालानी कार्रवाई भी की है।

 

 

 

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नोटिस में निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित रिसोर्ट के खिलाफ कड़ी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

प्रशासन ने यह भी कहा कि पर्यटन क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।