ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।
ख़बर शेयर करें -

ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। ईको टूरिज्म जोन फांटो क्षेत्र में जंगल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग के सहयोग से गाइडों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान वन आरक्षी रवि कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और अन्य गंदगी को एकत्र कर साफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण से धामी का संदेश: आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर तेजी से कदम।

सफाई अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में गहराई से साफ-सफाई की गई, ताकि जंगल का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे। साथ ही पर्यटकों और अन्य गाइडों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और उनसे अपील की गई कि वे जंगल में प्लास्टिक या कूड़ा-कचरा न फैलाएं और प्रकृति को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

इस अभियान में गाइड पवन धोनी, मनोज सैनी, मोहित शर्मा, पुष्पेंद्र नेगी, राहुल यादव और साहिल कुमार सहित अन्य साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने जंगल और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियान का मुख्य उद्देश्य जंगल और प्राकृतिक पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना तथा यहां आने वाले पर्यटकों को एक साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।