मालधन में फिर चला अवैध खनन का कारोबार। संयुक्त टीम करेगी कारवाई जिलाधिकारी।

उधम सिंह राठौर -प्रधान सम्पादक

रामनगर –  पहुँचे जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने मालधन में अवैध खनन पर टीम बना कर लगातार कार्यवाही करने की बात कही हैं। साथ ही अवैध खनन में कई बड़े लोगो के मिले होने की असंका व्यक्त की है। आपको बता दे कि मालधन में स्थित ढेला नदी कुछ समय से खनन माफियाओं के लिए सोने की चिड़िया बनी हुई है। मालधन ढेला नदी में रिवर ट्रेंनिग कार्य की आड़ में जमकर अवैध खनन किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

 

अवैध खनन कर ढेला नदी में जो गहरे गड्ढे किये थे उसमे कुछ दिन पूर्व एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। और जनता के जमकर विरोध किया था उसके बाद ये अवैध खनन कुछ समय के लिए बंद हो गया था। रिवर ट्रेंनिग के कार्य की आड़ में फिर आज से इस अवैध खनन की शुरुआत हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

मालधन में फिर चला अवैध खनन का कारोबार। संयुक्त टीम करेगी कारवाई जिलाधिकारी।