“घूस लेते ही खेल खत्म!”—विजिलेंस का ट्रैप, अकाउंटेंट गिरफ्तार।

“घूस लेते ही खेल खत्म!”—विजिलेंस का ट्रैप, अकाउंटेंट गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

“घूस लेते ही खेल खत्म!”—विजिलेंस का ट्रैप, अकाउंटेंट गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जनपद अल्मोड़ा के विकास खंड लमगड़ा में तैनात अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट को विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨BREAKING: नैनीताल में अराजकतत्वों में मची खलबली! एसएसपी मंजुनाथ टीसी का 'ऑपरेशन प्रहार' की ताबड़तोड़ कार्यवाही💥 💥 484 संदिग्धों की कुंडली खंगाली, इनामी अपराधियों को बिल से खींच लाई नैनीताल पुलिस, 2 गुंडों को जिले से बाहर खदेड़ा

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का शौचालय निर्माण कार्य के तहत लगभग 3 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि एफडीआर रिलीज कराने के नाम पर आरोपी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था और बिना पैसे फाइल आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

मामले से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।

8 अप्रैल 2026 को ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लिए, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस सप्लाई विवाद गहराया, कालाबाजारी और बदसलूकी से नाराज़ जनता ने दी चेतावनी—अब जवाब 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

👉 साफ संदेश: अब सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी करने वालों पर सख्त नजर है—शिकायत मिलते ही कार्रवाई तय है। 🚨