🙏🏼 *परिजनों का अटूट विश्वास और पुलिस का अभेद्य सुरक्षा चक्र:*
🚨 *एसएसपी मंजुनाथ के सटीक निर्णय से मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV छानकर दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका*
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
नैनीताल। लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने शानदार कार्यकुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए महज 5 घंटे में बच्ची को दिल्ली में ट्रेस कर लिया। इस तेज कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही सभी यूनिट्स को सक्रिय कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
🔍 50 से अधिक CCTV खंगालकर मिली सफलता
पुलिस की विभिन्न टीमों ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के संयोजन से पुलिस ने रिकॉर्ड समय में बालिका की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली।
🚨 दिल्ली रवाना हुई विशेष टीम
एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
👮♂️ टीमवर्क से मिली बड़ी सफलता
इस पूरे ऑपरेशन में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया।
🗣️ एसएसपी का संदेश
“बच्ची की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। पूरी टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए मात्र 5 घंटे में लोकेशन ट्रेस की है। बच्ची को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
👉 इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि नैनीताल पुलिस हर चुनौती के लिए तैयार है और जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतर रही है।




