नशे के ‘नासूर’ पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, “ऑपरेशन प्रहार” में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

नशे के ‘नासूर’ पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, “ऑपरेशन प्रहार” में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। युवाओं में नशे का जहर घोलने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ा अभियान चलाते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रही कार्रवाई में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

चेकिंग के दौरान भोटिया पड़ाव क्षेत्र से विजय सिंह नेगी को 221 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब ₹66.30 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नगदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

इसके अलावा हल्द्वानी से गुलशन (4.18 ग्राम स्मैक) और वनभूलपुरा से मेराज अली (11.72 ग्राम स्मैक) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करते हुए स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी।

kj
tara