हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

अभियान के तहत काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल और कुसुमखेड़ा सहित कुल 12 देशी व विदेशी मदिरा दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया, सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, वहीं नई दर सूची (रेट लिस्ट) का प्रदर्शन भी नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, खाईबाड़ी करते आरोपी दबोचा

इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और आगे की प्रशमन कार्रवाई के लिए मामला जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आबकारी विभाग की टीम ने सभी दुकानदारों और अनुज्ञापियों को कड़े निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें और सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनियमितताएं मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगों पर डॉ. मंजूनाथ टीसी का डिजिटल स्ट्राइक, 378 संदिग्ध सिम और 361 IMEI नंबरों पर कार्रवाई।

इस छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

kj
tara