क्यारी रोड पर गड्ढों का राज, विकास के दावों की खुली पोल।

क्यारी रोड पर गड्ढों का राज, विकास के दावों की खुली पोल।
ख़बर शेयर करें -

क्यारी रोड पर गड्ढों का राज, विकास के दावों की खुली पोल।

रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत बेलगार से क्यारी गांव तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2012 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित इस सड़क पर बाद में लोक निर्माण विभाग रामनगर द्वारा भी कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ ही वर्षों में सड़क का क्षतिग्रस्त हो जाना लापरवाही और घटिया निर्माण की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कॉलेज में सृजनात्मकता की झलक, प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी।

वर्तमान में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण आवाजाही न केवल मुश्किल बल्कि खतरनाक भी हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्यारी गांव एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। एक ओर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दे रही है, वहीं दूसरी ओर इस सड़क की हालत विभागीय उदासीनता को उजागर कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो जनाक्रोश बढ़ सकता है। खासकर रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

इस बीच, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सामने यह एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है कि लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर किस तरह प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए और जमीनी स्तर पर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

पूर्व उप प्रधान क्यारी विनोद बुधानी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी विभाग को पत्र लिखकर सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्य नहीं हुआ। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सड़क अभी ठेकेदार के अधीन है और जल्द ही इसे गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।