रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू

रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू

 

 

 

उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान कंपनी में कार्यरत एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कंपनी के कार्यक्रम के दौरान शराब पार्टी में उसके साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की गई,युवती ने अपनी शिकायत में कंपनी के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए हैं, मामले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

 

 

मामला रामनगर स्थित द जंगल ट्रेल रिसॉर्ट का है, जहां 24 और 25 अक्टूबर को एक निजी कंपनी के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉर्पोरेट आउटिंग का आयोजन किया गया था, दिल्ली निवासी युवती ने 26 अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में घटना का विस्तृत ब्यौरा दिया है,शिकायत के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे युवती को रिसॉर्ट के कमरा नंबर 311 में बुलाया गया, वहां कंपनी की सेल्स टीम के कई सदस्य मौजूद थे और शराब का सेवन कर रहे थे,पीड़िता का आरोप है कि अधिक शराब पीने के बाद शुभम भाटला ने उसे जबरन और शराब पिलाई, इसके बाद किस करने की अनुमति मांगने पर युवती ने इनकार कर दिया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उसे बिस्तर पर धक्का देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में सौरभ ठाकुर पर भी कमरे में बुलाए जाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है, शिकायत के अनुसार युवती की तबीयत बिगड़ने और बार-बार उल्टी होने के बाद दोनों उसे दूसरे कमरे में ले गए, जहां अन्य कर्मचारी मौजूद थे, अगले दिन भी युवती की तबीयत खराब रही,उसने अपने निजी अंगों में दर्द होने की बात कही और शाम को कंपनी की एचआर मैनेजर को पूरी घटना की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

 

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में एफआईआर संख्या 345/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 62 और 64 में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता ने आरोपियों से पूछताछ और कठोर कार्रवाई की मांग की है,
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है, हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
मामले में कोतवाल सुशील ने कहां कि मामले में मुकदमा दर्ज कर नियम अनुसार जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है.