शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों को मिलेगी एंट्री।

रोशनी पाण्डेय सह सम्पादक

रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्त नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए नये निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत भारी वाहनों को अब रात्रि 11 बजे के बाद ही शहरी क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मौजूदा समय में जनपद ऊधम सिंह नगर में भारी वाहनों की एंट्री रात्रि दस बजे से थी। लेकिन गर्मी का मौसम चल रहा है।जिस कारण देर रात तक सड़कों पर आम जनमानस की चहल-पहल रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

आम जनमानस की समस्या को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने निर्देश दिए हैं कि भारी वाहनों को शहर में अब प्रवेश रात्रि 11 बजें से दिया जाएगा।इस संबंध में एस एस पी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आपकों बता दें कि भीषण गर्मी के मौसम में आम जनमानस रात्रि में कुछ राहत मिलने के कारण सड़कों पर चहल-पहल रहती है। जिसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने यह निर्देश दिए हैं। जिससे भारी वाहनों से किसी तरह का माली नुकसान न हो। वही आम जनमानस ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है।