सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू पर्यटन नगरी मसूरी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी माल रोड का सौदरीकरण किया जाना है जिसको लेकर विभाग ने पुरी तैयारियां कर दी है साथ ही माल रोड पर कार्य भी शुरू करवा दिया गया है माल रोड के बीच में विभाग द्वारा एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है जिसमें पर्यटको के साथ ही स्थानीय लोग भी जमकर फोटो खिचवा रहे हैं और उसका आनंद ले रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य।

 

एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि माल रोड का डामरीकरण किया जाना है इसको लेकर सभी विभागों से तालमेल बनाया जाएगा वर्तमान में पर्यटक सीजन चरम पर है ऐसे में पर्यटकों की सुविधा को देते हुए मल रोड की मरम्मत का कार्य पर्यटक सीजन के बाद शुरू किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 मुकदमों वाला चंदन सागर घायल।

 

साथ ही मसूरी की माल रोड के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्य सचिव स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर रहे हैं की मसूरी माल रोड का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और पर्यटकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि विभाग द्वारा माल रोड पर शौचालय एंटीक विद्युत पोल हवाघर के साथ ही दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है उन्होंने बताया की मसूरी की पूरी माल रोड को प्रथम चरण में विकसित किया जाना है उसके बाद पूरी माल रोड का डामरीकरण भी किया जाना है साथ ही हवा घर बेंच और रेलिंग लाइब्रेरी चौक पर स्थित फव्वारे का पुनर्निर्माण किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  टनल में जिंदगी की तलाश जारी, एक श्रमिक बाहर निकला; एक की खोज युद्धस्तर पर।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *