खौफनाक नजारा: पहाड़ी झरने ने हाईवे को किया जलमग्न, वाहन चालकों में दहशत।

ख़बर शेयर करें -

खौफनाक नजारा: पहाड़ी झरने ने हाईवे को किया जलमग्न, वाहन चालकों में दहशत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रदेश में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज अब खौफनाक साबित होने लगा है। तस्वीरें विकासनगर के यमुनोत्री नेशनल हाईवे से है जहां झमाझम बारिश के बीच पहाड़ से बहने वाले मनमोहक झरने ने ऐसा खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया। यहां मौजूद राहगीर के हाथ-पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग। 26 साल से कब्जे का आरोप, गर्जिया मंदिर समिति पर कर्णी सेना का हमला,  समिति पर कब्जे और वसूली के लगाए आरोप।

 

 

 

हालात इतने भयावह हो गए कि वाहनों के पहिए थम गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौसम की दुश्वारियों को बयां करती ये भयावह तस्वीरे यमुनोत्री नेशनल हाईवे की हैं जहां जुड्डो के पास लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है यहां। पहाड़ी से बहने वाले झरने ने सड़क को नदी में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर लाभार्थी तक पहुंचे विभागीय योजनाओं का लाभ : योगेश रजवार

 

 

 

 

और झरने के साथ भारी मात्रा में पानी सड़क पर गिरने से सड़क ओझल हुई सड़क को देख भयभीत हुए राहगीरों के वाहन बीच रास्ते में ही रुक गए। कोई भी चालक अपनी जान जोखिम में डालकर आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

इसी दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने झरने के इस रौद्र रूप और सड़क पर लगे लंबे जाम का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया आप भी देखिए कैसे पहाड़ों का सुहाना मौसम अचानक खतरनाक रूप लेकर में दुश्वारियों तब्दील हो जाता है…..।