घास की एक गठरी बन गई, महिला के साथ दरिदंगी की वजह।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

शामली सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में घास की गठरी महिला से दरिदंगी की वजह बन गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जिसे लेकर परिजन काफी आक्रोशित दिखाई दिए। महिला के परिजनों के मुताबिक महिला सुबह करीब 8-9 बजे पशुओं के चारा लेने निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

 

रास्ते में आरोपी मिले और उससे चारा कटवाने के लिए कहा। महिला ने चारा काटने के बदले मजदूरी में घास की गठरी देने के लिए कहा। महिला ने चारा काट दिया। आरोपियों ने उसकी घास की गठरी अपनी बुग्गी में उसके घर पहुंचाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी घास की गठरी लेकर नहीं पहुंचे। जिसके बाद महिला पहले आरोपियों के घर पहुंची। वहां भी गठरी न मिलने पर, वह गठरी तलाशते हुए जंगल में पहुंच गई। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची और सबूत जुटाए। ग्रामीणों के आक्रोश के सामने पुलिस बैकफुट पर दिखाई दी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव न उठने देने पर अड़ गए। जिसके चलते डीआईजी के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *