टांडा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत – कुख्यात डिवाइडर फिर बना जानलेवा।

ख़बर शेयर करें -

टांडा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत – कुख्यात डिवाइडर फिर बना जानलेवा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, शहर के टांडा चौराहे पर एक बार फिर जानलेवा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

गौरतलब है कि टांडा चौराहे का यह डिवाइडर पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुका है। स्थानीय लोग इस डिवाइडर की खराब डिज़ाइन और अपर्याप्त संकेतकों को लेकर पहले भी शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाओं के प्रहरी संग रंगों का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने जवानों को किया सम्मानित

हादसे के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कब तक यह डिवाइडर लोगों की जान लेता रहेगा और कब तक लापरवाही की यह दीवार यूं ही खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में गूंजी पारंपरिक होली, मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया उत्साह