युवाओं ने भीमताल झील सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज शुक्रवार भीमताल झील किनारे फैले कूड़ा-करकट, गंदगी, पन्निया, प्लास्टिक को उठाने का कार्य दर्जनों युवाओं ने हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई एवं कूड़े का निस्तारण कर पर्यटन झील को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का जागरूकता संदेश दिया गया, टीम में सभी युवाओं ने बोट स्टेंड, झील के किनारे समीप 2 घंटा झील में आए कूड़े को उठाकर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया और डेढ दर्जन कट्टा कूड़ा-प्लास्टिक झील से बाहर निकाला, साथ ही ग्राफिक ग्रेरा कॉलेज ईको क्लब, होप संस्था टीम एवं तमाम युवको ने झील के मल्लिताल छोर पर सफाई का कार्यक्रम सम्भाला।

यह भी पढ़ें 👉  रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।

 

 

झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने जिला प्रशासन और झील से जुड़े विभागों से झील की सफाई के लिए विशेष अनुरोध किया है साथ ही नगर की जनता एवं झील से जुड़े व्यवसाइयों से स्वच्छता बनाए रखने कि अपील की है। फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान ने बताया की आगे भी सफाई अभियान समय-समय पर जागरूकता के लिए चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान , झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, सीमांत श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, भास्कर जोशी, अक्षय कुमार, गोकुल सिंह, कमलेश कन्याल, दिव्यांशु, स्कूल छात्र एंड अन्य वॉलिंटियर्स ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *