नौ वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने कर दिया हमला, इससे उसकी हूई मौत,  दुकान से जा रहा था सामान खरीदने।

ख़बर शेयर करें -

नौ वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने कर दिया हमला, इससे उसकी हूई मौत,  दुकान से जा रहा था सामान खरीदने।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जमाल गांव में नौ वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नैतिक के रूप में हुई। नैैैतिकक गुरुवार देर शाम घर से 100 मीटर दूर दुकान से सामान खरीदने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का साफ़ हुक्म —अपराधी नही बख्से जाएंगे* *🔥 किराए की बात थी, नीयत चोरी की निकली — SSP का कहर, शातिर चोर बक्सा में जेवरात सहित हुआ गिरफ्तार* *SSP नैनीताल की सख़्त चेतावनी — घर में किराएदार रखें, आंख बंद नहीं, सत्यापन ज़रूरी*

 

तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। नैतिक ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण मौक पर पहुंचे और तेंदुए पर लाठियां बरसाईं।

 

 

 

तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला अपराध में ढिलाई नहीं चलेगी, दोषी अफसर पर गिरी गाज* *दुष्कर्म विवेचना में पक्षपात पड़ा भारी, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया विवेचनाधिकारी को सस्पेंड*

 

 

 

स्थानीय लोगों ने पहले उस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आने की सूचना वन विभाग को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तमाम घटनाक्रमों के बावजूद वन विभाग उनकी दुर्दशा से आंखें मूंद रहा है। कोई निवारक कदम नहीं उठाया जा रहा है। बता दें, कि शाहपुर जमाल गांव में तेंदुए के हमले में दूसरी मौत है। इससे पहले 27 अगस्त को 65 वर्षीय महिला गोमती देवी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग ने अभी तक घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।