एक कांवड़िया गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। एसडीआरएफ के जवान ने कांवड़िये को बचाया।

ख़बर शेयर करें -

एक कांवड़िया गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। एसडीआरएफ के जवान अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता ने कांवड़िये को बचाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार – हरकी पैड़ी के समीप कांगड़ा पुल के पास घाट पर नहाते समय एक कांवड़िया गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर तैनात एसडीआरएफ के जवान अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता ने कांवड़िये को बचा लिया। एसडीआरएफ जवान दीपक मेहता ने डूबते कांवड़िये तक पहुंचकर उसे नदी से खींचकर रेस्क्यू किया। इस दौरान कांवड़िया बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

एसडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार देकर उसका जीवन बचाया। कांवड़िये का नाम अजय उम्र 20 वर्ष पुत्र कुणाल निवासी सोनीपत, हरियाणा बताया गया है। कांवड़िये के साथियों ने साथी का जीवन बचाने के लिए एसडीआरएफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *