जनपद में लगातार वर्षा से किसानों को काफी नुकसान होने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सर्वे कराने के दिये निर्देश।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

 

हल्द्वानी 10 अक्टूबर 2022 – जनपद में लगातार वर्षा से किसानों को काफी नुकसान होने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने राजस्व, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ ही बीमा कम्पनियों को फील्ड में पहुचकर किसानों की फसल का सर्वे करने के निर्देश दिये ताकि सम्बन्धित किसानों को ससमय मुआवजा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

उन्होंने कहा जनपद के सभी किसानों को ससमय मुआवजा मिल सके इसके लिए संयुक्त रूप से सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि प्रभावित किसानों को फसलों के हुये नुकसान का समय से लाभ प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  धामी के जन्मदिन पर रामनगर में सजा संस्कृति और सम्मान का मंच, पिरूमदारा पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी; 50 से अधिक विशिष्ट विभूतियां सम्मानित।

 

——————————————-
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477