कॉर्बेट में लंगूर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा बाघ।

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक 

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के लिए जाना जाता है. बाघों के दीदार के लिए हर साल लाखों पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचते हैं. कभी-कभी इन पर्यटकों को ऐसे दृश्य दिख जाते हैं, जिससे उनका रोमांच दोगुना हो जाता है. रोमांच के साथ ही इन दृश्यों को देखकर पर्यटकों की कुछ देर के लिए सांसें भी अटक जाती है. ऐसा ही एक नजारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन से सामने आया है. जहां एक बाघ शिकार के लिए लंगूर का पीछा करता है. इतना ही नहीं लंगूरों को पकड़ने के लिए बाघ पेड़ पर भी चढ़ जाता है. जिसका वीडियो सफारी पर गए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kj
tara
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव