रूस के “Land of the Leopard National Park” के डायरेक्टर विक्टर बारडय़ूक तथा अन्य चार अधिकारियों व शोधकर्ताओं द्वारा CTR का दो दिवसीय भ्रमण किया गया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रूस के “Land of the Leopard National Park” के डायरेक्टर विक्टर बारडय़ूक तथा अन्य चार अधिकारियों व शोधकर्ताओं द्वारा CTR का दो दिवसीय (29 तथा 30 नवंबर) भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पाण्डेय, उपनिदेशक श्री नीरज शर्मा, तथा NTCA के DIG श्री राजेन्द्र गारवाद तथा भारतीय वन्य जीव संस्थान से डॉ शिखा बिष्ट और डॉ उज्जवल शामिल रहे। CTR निदेशक, डॉ धीरज पाण्डेय द्वारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कराए जा रहे विभिन्न वन एवं वन्य जंतु संरक्षण से संबंधित कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

टीम के द्वारा CTR में वन एवं वन्य जीव प्रबंधन से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा अध्ययन किया गया। dhikala तथा Jhirna में भ्रमण के दौरान grassland तथा जल संरक्षण व प्रबंधन, वन्य जीव गणना तथा वन्य जीव सुरक्षा में, sniffer dogs के इस्तेमाल, एम-स्ट्राइप सॉफ्टवेयर, व ई-आई के सफल प्रयोग का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क नैनीताल पुलिस, नाराज होकर घर से निकले बालक को मिलाया परिवार से।

 

 

 

इसके अतिरिक्त टाइगर सेल तथा कॉर्बेट Interpretation सेंटर का भी भ्रमण किया गया। टीम द्वारा रूस में अमूर leopard तथा अमूर टाइगर के संरक्षण से संबंधित प्रयासों की जानकारी भी CTR निदेशक से साझा की गई ।