होटल में देर रात एक महिला ने अपने हाथ की नस काट कर जमकर किया हंगामा।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के रोडवेज बस स्टैंड के पास रूबी होटल में देर रात एक महिला ने अपने हाथ की नस काट कर जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि उक्त महिला इंदौर की निवासी है। जोकि यहां अलीगढ़ के धौर्रा माफी में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए आई हुई थी। दोनों ही कथित प्रेमी युगल रूबी होटल में रुके हुए थे। जहां दोनों ने शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात पर कथित प्रेमी युगल के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साई महिला ने धारदार हथियार जब होटल कर्मियों ने यह हंगामा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

 

इसके बाद पुलिस घायल महिला को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंच गई। जिसके साथ प्रेमी भी मौजूद रहा। से अपने हाथ की नस काट ली और चीखते हुए बाहर निकल आई।  जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भी महिला और आरोपी प्रेमी के बीच बहस होती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छोड़ कर भाग रहा था। वहीं, कथित प्रेमी इस दौरान महिला को समझाने में लगा हुआ था। लेकिन देखते ही देखते महिला उग्र हो गई।  बहस के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को अस्पताल के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह उसके ऊपर आरोप भी लगा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का सख्त संदेश: आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारी उतरें ग्राउंड जीरो पर।

 

 

चिकित्सकीय टीम ने बताया है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। महिला के इलाज के बाद पुलिस ने उससे तहरीर मांगी, लेकिन महिला ने यह कहकर तहरीर देने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा है कि अगर आरोपी व्यक्ति उसे छोड़कर दोबारा गया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। लेकिन अभी वह कुछ नहीं करना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की डिटेल लेकर उसे वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हो रहा पालन* *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर सीज*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *