जंगल में एक महिला का कंकाल, अलग-अलग हिस्सों में मिलने के बाद इलाके में सनसनी।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जंगल में एक महिला का कंकाल अलग-अलग हिस्सों में मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। महिला का कंकाल मोकमपुरा इलाके में मिला था, इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई गई है कि किसी महिला की हत्या कर शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया गया है। इस पूरे मामले में राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

कंकाल के पास से महिला का साड़ी, सैंडल और महिला के बाल मिले हैं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि मृतक महिला की उम्र करीबन 25 से 35 साल बताई जा रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा जा रहा है. इस पूरे मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

 

राजगढ़ थाने के प्रभारी उमेश यादव ने कहा, ‘मोकमपुरा सुनसान क्षेत्र में एक कंकाल के साथ महिला के सेंडल, साड़ी, कंकाल के आसपास महिला के बाल मिले हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि यह एक महिला का कंकाल है। कंकाल का पीएम कराने के लिए भोपाल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *