आपसी कहासुनी को लेकर होटल में एक युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

नोएडा सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी स्थित ओयो होटल में महिला की हत्या की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका और आरोपी होटल में मिलने आए थे। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। शुक्रवार रात आठ बजे दोनों होटल गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

दोनों मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला आरोपी से आठ साल बड़ी है। पुलिस ने बताया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से करने की आशंका है। मृतक महिला की पहचान अनीता और आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *