दुर्गा मूर्ति विजर्सन करने आए दो दोस्त नहर में बहे सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

मुरादनगर। गंगनहर घाट पर शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने आए दो युवक नहर के तेज बहाव पानी में बह गये। पुलिस व परिजनों ने मंदिर के गोताखोरों की मदद से नहर में युवकों की तलाश की, काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने एनडीआरएफ व फ्लड कंपनी को मेल भेजा है। गाजियाबाद साहिबाबाद के गरिमा गार्डन एफ ब्लॉक निवासी विपिन कुमार(26)पुत्र मदन शर्मा अपनी मां, बहन, भाई, दोस्त रंग बहादुर(20)पुत्र भगवान दास व अन्य लोगोंं के साथ शुक्रवार दोपहर को मुरादनगर गंगनहर पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

बताया गया है कि दोनों कच्चे घाट की तरफ नहा रहे थे, नहाते समय दोनों नहर के तेज बहाव पानी में बह गये। बताया गया है कि खुद को डूबता देख विपिन ने शोर मचाया, लेकिन मदद न मिलने के कारण वह पानी में बह गया। सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। पुलिस व परिजनों ने मंदिर के गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में तलाश की, काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

बताया गया है कि हाल ही में विपिन की इंगेजमेंट हुई थी। परिवार के सामने ही विपिन नहर में बह गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है, गोताखोर नहर में बहे युवकों की तलाश नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि एनडीआरएफ व फ्लड कंपनी को मेल कर दिया गया है, जिससे नहर में बहे युवकों की तलाश हो सके।