तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई एक युवक की हुई मौत, चार गंभीर रूप से हुए घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज गति से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक नई आशा”: महिला दिवस पर कुमायूँ के सभी थानों में विशेष थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान।

 

 

 

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार देर रात गांव जंधेडा समसपुर व यूनिटेक फैक्ट्री के पास रामपुर मनिहारान की ओर से तेज गति से जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। दुर्घटना में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

 

 

जिला बिजनौर के नूरपुर निवासी सतीश (25) पुत्र किशन बहादुर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि रामपुर गांव इंद्रावली निवासी आदेश पुत्र रामकिशन, देवबंद खेड़ा मुगल निवासी रवि पुत्र देशराज, जिला हरिद्वार लक्सर रोड नयी कालोनी धंधोंरा निवासी रिंकू पुत्र नेमचंद  गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *