17 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस मौके पर पहुंची शव को लिया कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

हरिद्वार -नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला परिजनों में मचा कोहराम लक्सर के अकबरपुर ऊद नामक गांव से आ रही है जहां सुबह होते ही उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिक लड़के का शव गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरअसल कुछ दिन से गांव की एक युवती घर से गायब चल रही थी बताया जा रहा है कि फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए नाबालिग लड़के पर भी लड़की गायब किए जाने के आरोप लग रहे थे जहां अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए युवक द्वारा फांसी पर लटककर मौत को गले लगा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

 

हालांकि मामले की सूचना पाते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है जानकारी के मुताबिक मृतक करीब 17 वर्षीय प्रवीण पुत्र जयचंद के रूप में बताया जा रहा है।