शराब के नशे में बाइक पर स्टंट कर रही एक युवती ग्रिल से टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त हूई जिससे सिर धड़ से अलग हो गया, मौके पर ही हूई उसकी मौत।

शराब के नशे में बाइक पर स्टंट कर रही एक युवती ग्रिल से टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त हूई जिससे सिर धड़ से अलग हो गया, मौके पर ही हूई उसकी मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पजाब के अमृतसर में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में बाइक पर स्टंट कर रही एक युवती का सिर ग्रिल से टकरा कर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पलकप्रीत कौर निवासी गुमानपुरा जबकि घायल हुए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

ये हादसा शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। घायल युवक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सेनेट्री का काम करता है। वह शुक्रवार रात 11 बजे अपने चाचा के साथ गांव में शराब पी रहा था। इसके बाद वह अपने चाचा को छेहरटा में घर छोड़ने के लिए निकला था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली पलकप्रीत कौर ने उन्हें रोक लिया और वह भी साथ जाने की जिद्द करने लगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

पलकप्रीत ने पहले ही शराब पी रखी थी। चाचा को घर छोड़ने के बाद वह डेढ़ बजे के करीब वापिस घर जा रहे थे। इसी बीच पलकप्रीत ने उसकी बाइक पकड़कर चलानी शुरू कर दी। वह शराब के नशे में थी और बहुत तेज स्पीड से बाइक चला रही थी। बाइक चलाते-चलाते वह स्टंट करने लगी। उसने उसे स्टंट करने से भी रोका, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी। इसी दौरान नारायणगढ़ दाना मंडी के नजदीक उसकी बाइक संतुलन खो बैठी और एक ग्रिल के साथ जा टकराई। उसकी गर्दन ही धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गुरप्रीत सिंह की एक टांग टूट गई। उसने तुरंत ही अपने परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि युवक युवती स्टंट करते हुए मोबाइल पर वीडियो तो नहीं बना रहे थे। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक से से भी पूछताछ की जायेगी।

kj
tara