अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने की अपराध समीक्षा बैठक।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने की अपराध समीक्षा बैठक।
ख़बर शेयर करें -

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने की अपराध समीक्षा बैठक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी: अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ० वी० मुरुगेशन ने कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान अपराधों की स्थिति का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य बिंदु:

  • सर्किल स्तर पर घटित विशेष अपराधों की समीक्षा कर उनके सफल अनावरण के निर्देश दिए गए।
  • क्षेत्राधिकारियों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन व अन्य आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • सभी क्षेत्राधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विवेचनाओं व जांचों का निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
  • केस डायरी के नियमित अवलोकन और अधीनस्थों को सौंपे गए दायित्वों का सफल निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

 

 

 

  • सर्किल अधिकारियों को अधीनस्थ थानों के प्रभावी पर्यवेक्षण पर जोर देने और कार्यप्रणाली में सुधार लाकर जनता के पुलिस पर विश्वास को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
  • विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों का समयबद्ध निस्तारण करने की हिदायत दी गई, अन्यथा जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई।
  • क्राइम ड्राइव अभियान की समीक्षा करते हुए सकारात्मक परिणाम लाने के निर्देश दिए गए।
  • वांछित/ईनामी अपराधियों की धरपकड़ और उनके विरुद्ध ईनाम घोषित करने की कार्रवाई करने को कहा गया।
  • गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने और जनपद प्रभारियों को इसका फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए।
  • कुर्की/वारंट की शत-प्रतिशत तामील और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।
  • सभी सर्किल अधिकारियों को थानों में लंबित मालों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ स्वीकृत।

 

 

उपस्थित अधिकारी:

इस समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल श्रीमती रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र सहित नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

 

 

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस