समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रहे हल्द्वानी आर्मी कैंट में भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने राखी बांधकर उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मार्गदर्शक पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आम जनमानस की सेवा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रहे हल्द्वानी आर्मी कैंट में भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने राखी बांधकर उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की।

 

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य निकिता साहू सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के समाजहित एवं भारतहित कार्य यह दर्शाता है की राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण भाव से तैनात होकर भारत देश की

यह भी पढ़ें 👉  छात्र बृजेश वर्मा ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक।

उन्नति प्रगति के लिए हमेशा कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है कि हमें अपने भारतीय सेना के जवानों व पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी भारतीयों को हर त्यौहार अपने प्यारे भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी घर परिवार की कमी महसूस न हो क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है मानव होने के

यह भी पढ़ें 👉  ‘द डांस वार’ में प्रतिभाओं का धमाकेदार प्रदर्शन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित।

नाते जब तक हम सभी दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही परिवार माने तभी मानवता में ही सज्जनता निहित है जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है जिससे हमारे देश भारत की अटूट स्वतंत्रता को बनाऐं रखने में सभी भारत वासियों के साथ साथ भारत देश को और मजबूती मिलेगी
इस दौरान राखी बांधने में संस्था सदस्य निकिता साहू पूजा लतवाल अंशिका साहू पूजा जोशी किरन माहेश्वरी प्रीति गुप्ता लक्ष्मी हालदार हिमानी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार एक्टर साहिल राज रितिक साहू संदीप यादव अमन कुमार सुशील राय मुकेश कुमार ने सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *