आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा के पंचम दिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य बाजार में पदयात्रा निकाली।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

काशीपुर में आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा के पंचम दिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य बाजार में पदयात्रा निकाली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व काशीपुर विधानसभा प्रत्याशी एन.सी. सिंह बाबा के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में किला बाजार में भारत माता की जय के साथ मुख्य बाजार, नगर निगम बाजार, कोतवाली रोड,होते हुए नई सब्जी मंडी, महेशपुरा, अल्ली खा चौक होते हुए पुन किला बाजार पहुंचे। जहां पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा पदयात्रा का समापन किया ।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन.सी.सिंह बाबा ने कहा कि संप्रदायिक ताकतों और फासीवाद के खिलाफ आज देश को महात्मा गांधी की विचारधारा की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता पर मुख्य सचिव की समीक्षा

 

मुट्ठी भर लोग देश की कौमी एकता को बदनाम करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता ऐसी तानाशाही के खिलाफ खड़े होकर मुकाबला करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा पीसीसी सचिव/ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी अलका पाल, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, दीपिका गुड़िया, सुरेश शर्मा जंगी, राजकुमारी कामाक्षी सिंह,रूद्र प्रताप सिंह, जय सिंह गौतम, महेंद्र लोहिया, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, सुभाष पाल, अफसर अली, मुशर्रफ हुसैन,पार्षद नजमी अंसारी, मोह.आरिफ, अब्दुल कादिर, माजिद अली, दीपक गुप्ता, विनोद मेहरोत्रा, विकल्प गुड़िया, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, राहुल कंबोज, इंदुमान, मीनू गुप्ता, अनित मारकंडे, बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *