72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लूट प्रकरण में पुलिस को नहीं मिले ठोस सुराग जांच जारी।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी – संवाददाता

बाजपुर – ऊधम सिंह नगर जनपद बाजपुर में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगें हैं। बाजपुर की संजय कालोनी में थोक व्यापारी गोयल इंटरप्राइजेज में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने दो लाख रुपए की लूट कर पुलिस को चुनौती दे थी। इस घटना को लगभग 72 घंटे का समय गुजर चुका है। लेकिन पुलिस के हाथों अब तक कोई भी ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस संचार का सहारा लेकर धीमी गति से आगे बढ़ रही है। जिसके चलते उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर और मुरादाबाद जिलों में भी इन बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों से कड़ी पूछताछ भी की है।एस ओ जी सहित पुलिस की चार टीमें लुटेरों की तलाश में खाक छान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

इस मामले में पुलिस गंभीरता से हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। बीती आठ अप्रैल को बाइक सवार नाकबपोश बदमाशों ने गोयल इंटरप्राइजेज की दुकान से दो लाख रुपए की लूट की थी। बदमाश घटना को अंजाम देकर हाथियारो के बल पर भाग खड़े हुए थे। सपा नेता ने लूट के खुलासे की मांग उठाई सपा मुलायम यूथ ब्रिगेड के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक के बाद एक हो रही लूट की घटनाएं निंदनीय है। खटीमा और बाजपुर में दिनदहाड़े हुई इन लूट की घटनाओं ने आम जनता का भरोसा पुलिस और कानून व्यवस्था से पूरी तरह समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।

 

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में इन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो बाजपुर सहित पूरे राज्य में आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं,जिसका मुख्य कारण यह है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न रहतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *