रामनगर में आंदोलनकारियों ने दी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में आंदोलनकारियों ने दी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 05 दिसंबर 2025।
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष फील्ड मार्शल स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा के शहीद पार्क रामनगर पहुंचने पर वातावरण “दिवाकर भट्ट अमर रहें, उत्तराखंड के शहीद अमर रहें, शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” जैसे नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल का नशा तस्करों पर करारा वार—हल्द्वानी में XUV700 से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

शहीद पार्क लखनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य आंदोलनकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रताप सिंह चौहान एवं इंद्र सिंह मनराल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिवाकर भट्ट की अग्रणी भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग कॉलेज में छेड़छाड़ कांड पर महिला आयोग सख्त – आरोपी प्राध्यापक पर होगी कठोर कार्रवाई।

राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, खड़क सिंह बगड़वाल, भुवन जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने आंदोलन के दिनों की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट एक आदर्श पहाड़ी राज्य का निर्माण देखना चाहते थे। उनके निधन से उत्तराखंड ने एक ऐसे निर्भीक और निष्ठावान नेता को खो दिया है, जो अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करने को तत्पर रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन — गन्ने का भाव बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर जोशी, हरीश चन्द्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, योगेश सती, गंगा सिंह बोरा, नवीन नैथानी, एन.डी. तिवारी, भुवन सिंह बिष्ट, प्रमोद सती, ललित बिष्ट, हरीश कोटलिया, हरीश मेवाड़ी, अमित बिनवाल, मोहन कांडपाल, भूपेंद्र बिष्ट, ओम बिष्ट, मदन सिंह मेर, रवि बोरा, बची सिंह बिष्ट, यतीश पंत सहित अनेक आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।