पत्रकारों के कल्याण को लेकर बड़ा फैसला—पंद्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को मिलेगी आर्थिक सहायता।

पत्रकारों के कल्याण को लेकर बड़ा फैसला—पंद्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को मिलेगी आर्थिक सहायता।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति की। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो पत्रकारों को उनके उपचार हेतु 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की भी अनुशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से आंख-मिचौली पड़ी भारी, ऑपरेशन प्रहार में NBW वारंटी की कहानी का हुआ ‘द एंड’।

इसके अलावा समिति ने चार वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 8,000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन स्वीकृत किए जाने की संस्तुति भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली का होगा टेस्ट, कल 11 बजे बजेगा प्रदेशभर में सायरन।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। संकट की अवस्था में पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियमित अंतराल पर समिति की बैठकें आयोजित कर संवेदनशीलता के साथ मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

बैठक में संयुक्त निदेशक  के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, तथा समिति सदस्यों  लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा, एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।