अपनी ही रिश्ते की बहन पर बेटी को बेचने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

 रुद्रपुर- नगर के ग्राम रामपुर निवासी एक महिला ने गांव की ही रिश्ते की बहन सहित तीन अन्य महिलाओं पर बेटी को अगवा कर उसे बेचने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रुद्रपुर के निकटवर्ती गांव रायपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही रहने वाली रिश्ते की मौसी मिदो कौर व परमजीत कौर घर से यह कर ले ई कि वह किसी के घर पर काम के लिए लें जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

महिला का आरोप है कि 24 दिन गुजर गए लेकिन उसकी बेटी घर वापस नहीं लौटीं। महिला का कहना है कि और न ही वह लोग उसकी बात उसकी बेटी से करा रहे हैं। वही उसने बताया कि इस कार्य में गदरपुर की रहने वाली पिंकी नामक युवती का हाथ भी शामिल हैं। महिला ने तीनों पर बेटी को अगवा कर उसे बेच जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।