गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने से हादसा, मलबे में दबे चार मजदूर, दो को सुरक्षित निकाला बाहर, एक की मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने से हादसा हो गया। मलबे में चार मजदूर दब गए, जिनमें दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक अन्य मजदूर की मौत हो गई है, जिसका शव मलबे से निकाला गया है।एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, मजदूर इमारत को गिराने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

 

 

इसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज वन की है, यहां प्लॉट संख्या 257 की इमारत गिरी है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *