गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने से हादसा, मलबे में दबे चार मजदूर, दो को सुरक्षित निकाला बाहर, एक की मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने से हादसा हो गया। मलबे में चार मजदूर दब गए, जिनमें दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक अन्य मजदूर की मौत हो गई है, जिसका शव मलबे से निकाला गया है।एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, मजदूर इमारत को गिराने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*

 

 

इसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज वन की है, यहां प्लॉट संख्या 257 की इमारत गिरी है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *