रामनगर कोतवाली में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, ₹1 लाख से अधिक की बोली में छूटे वाहन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर कोतवाली में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, ₹1 लाख से अधिक की बोली में छूटे वाहन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर, 28 अप्रैल 2012

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली रामनगर परिसर में जब्त किए गए 17 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शनिवार को संपन्न कराई गई। इनमें 16 लावारिस वाहन एवं एक आबकारी अधिनियम से संबंधित वाहन शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  16 दिनों में पांच हत्याओं से हिली राजधानी, सरकार ने बदला देहरादून का पुलिस नेतृत्व, अपराध रोकथाम पर फोकस बढ़ाने के निर्देश।

नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता तहसीलदार रामनगर ने की, जिसमें क्षेत्राधिकारी रामनगर, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) रामनगर एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर सहित एक समिति गठित की गई थी। वाहनों का कुल मूल्यांकन ₹53,500/- किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा खुलासा 400 से अधिक CCTV खंगालकर चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आभूषण बरामद SSP ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

नीलामी में भाग लेकर श्रीमती फराह नाज़ के मुख्तार-ए-खास रिहान ने सभी 17 वाहनों के लिए कुल ₹80,500/- की उच्चतम बोली लगाई। निर्धारित जीएसटी (18%) ₹15,354/- जोड़कर कुल राशि ₹1,00,654/- में नीलामी संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  32 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

इस नीलामी के माध्यम से कोतवाली रामनगर में वर्षों से पड़े जब्त व लावारिस वाहनों का विधिवत निस्तारण किया गया। प्रशासन द्वारा इस प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया।