“खनन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 6 गाड़ियां धर दबोची”

"खनन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 6 गाड़ियां धर दबोची"
ख़बर शेयर करें -

“खनन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 6 गाड़ियां धर दबोची”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 


रामनगर में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी रामनगर और वन क्षेत्राधिकारी (डी.डी.आर) के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल और रामनगर रेंज स्टाफ की संयुक्त टीम ने 6 मार्च 2026 को गश्त के दौरान जुड़का क्षेत्र में छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने बिना अभिवहन पास और रॉयल्टी के एक डंपर (UK18CA 1957), नदी क्षेत्र से अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। वहीं गुलजारपुर बंद क्षेत्र से एक 10 टायर डंपर (UK18CA 1850) को भी अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

वन विभाग ने सभी 6 वाहनों को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी वाहनों को गुलजारपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को नई गति, SARRA की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा।

ख़बर शेयर करें -