बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को दबोचा, ₹13,480 नकद बरामद।

ख़बर शेयर करें -

बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को दबोचा, ₹13,480 नकद बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक झंडा मेले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान पुत्र शाहिद निवासी इंदिरा नगर, बनभूलपुरा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसके पास से ₹13,480 नकद, सट्टा पर्ची, पेन और गत्ता बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 223/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

गिरफ्तारी टीम में शामिल:

  • उप निरीक्षक जगवीर सिंह

  • कांस्टेबल अतीक अहमद

  • कांस्टेबल हरीश रावत

  • कांस्टेबल मोहम्मद अतहर