उत्तराखंड मंडी बोर्ड आपदा राहत कार्यों में देगा सहयोग, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपेगा 1 करोड़ का चेक।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मंडी बोर्ड आपदा राहत कार्यों में देगा सहयोग, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपेगा 1 करोड़ का चेक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून। उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी बोर्ड पूरे प्रदेश में आपदा राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेगा। मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद के सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे। इसके अलावा मंडी से जुड़े व्यापारियों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

डॉ. डब्बू ने बताया कि 16 सितंबर को प्रदेशभर की मंडियों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे तथा 17 सितंबर को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मंडी के अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी और किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आपदा से कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। इस कठिन घड़ी में मंडी बोर्ड 16 सितंबर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपेगा।

डॉ. डब्बू ने मंडी से जुड़े सभी वर्गों से अपील की है कि वे आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द बांटना ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की वास्तविक शुभकामना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*


ख़बर शेयर करें -